DCGI ने CORBEVAX को कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर दी मंजूरी

   नई दिल्ली
 
बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE) की कोरोना वैक्सीन CORBEVAX का इस्तेमाल अब आपातकालीन स्थिति में COVID-19 की बूस्टर डोज के रूप में किया जा सकेगा. इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सहमति दे दी है. मसलन, कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके 18 साल और इससे अधिक उम्र के लोग अब आपातकालीन स्थिति में CORBEVAX को कोरोना की बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे.

हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल और वैक्सीन कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने बताया कि उसकी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX को कोरोना की बूस्टर डोज के तौर पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिल गई है. बशर्ते इसका इस्तेमाल मरीज सिर्फ आपात स्थिति में कर सकेंगे. BE की CORBEVAX भारत में निर्मित पहली वैक्सीन है, जिसे विषम परिस्थितियों में कोरोना बूस्टर के रूप में मंजूरी मिली है.

सरकार को कितनी डोज उपलब्ध कराईं?

बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला ने कहा कि हम DCGI के इस फैसले से बहुत खुश हैं. इससे भारत में COVID-19 की बूस्टर डोज की कमी पूरी होगी. इसके साथ ही हमने अपने COVID-19 वैक्सीनेशन में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है.  जानकारी के मुताबिक BE ने भारत सरकार को CORBEVAX की 100 मिलियन बूस्टर डोज मुहैया कराई हैं. CORBEVAX पूरी तरह से बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड द्वारा टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल और बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से तैयार की गई है.

हाल ही में कम किए गए थे रेट

इससे पहले बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE) ने अपनी कोरोना वैक्सीन CORBEVAX की कीमत को कम किया था. CORBEVAX प्राइवेट कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर जीएसटी (GST) सहित 840 रुपये की जगह 250 रुपये में मिलेगी. कंज्यूमर्स के लिए इसकी कीमत प्रति डोज 400 रुपए होगी जिसमें टैक्स और एडमिनिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है.

कितने समय तक किया गया परीक्षण

CORBEVAX बूस्टर डोज पूरी तरह से सुरक्षित है. क्योंकि जिन लोगों को बूस्टर डोज दी गई, इसके बाद 3 महीने तक उन लोगों को निगरानी में रखा गया. लिहाजा डोज लेने वाले लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हुई.

कहां से कर सकते हैं बुक

CORBEVAX वैक्सीन लगावाने के लिए Co-WIN ऐप या Co-WIN पोर्टल के माध्यम से स्लॉट बुक किया जा सकता है. अब तक देश भर के बच्चों को CORBEVAX की 51.7 मिलियन डोज दी जा चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *