मुख्यमंत्री चौहान दिलायेंगे पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में 12 बजे होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलायेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज-सेवी एवं पर्यावरणविद ध्यानेश्वर जामदार और पर्यावरणविद पद्मपोपट राव पवार भी भाग ले रहे हैं। वन विभाग द्वारा नर्मदा वृक्षारोपण वर्ष 2022 के प्रस्तुतिकरण के साथ नर्मदा नदी के तट पर वृक्षारोपण की योजना संबंधी पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा। प्रदेश में "यही एक पृथ्वी'' थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे।

पर्यावरण विभाग 8 श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार देगा

पर्यावरण विभाग, पर्यावरण-संरक्षण और सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं के लिये 8 श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार देगा। साथ ही वन विभाग द्वारा पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वन समितियों का सम्मान भी किया जायेगा। भोपाल के बोट क्लब स्थित जल-तरंग परिसर में चित्रकला और क्विज कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के पूर्व जल-तरंग इंटरप्रिटेशन सेंटर का अवलोकन करेंगे।

प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 6 से 8.30 बजे के मध्य पर्यावरण दौड़ "रन फॉर नेचर'' होगी। भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी सभी विकासखण्ड मुख्यालय वेबकास्ट के माध्यम से सुबह 11 बजे से जुड़ेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *