चक्रधरपुर: गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने में झुलसा युवक, सदर अस्पताल चाईबासा रेफर

चक्रधरपुर
चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र गार्ड बारिक में शुक्रवार को गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। इसे बुझाने में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आग से बड़ी दुर्घटना ना हो जाए, इसलिए व्यक्ति आग बुझा रहा था। इससे स्वयं आग के चपेट में आ गया। उक्त व्यक्ति का नाम काली दास मुखी है। वह टोटो चलाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *