केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने शिक्षिका बनकर बच्चों को पढ़ाया

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एयरपोर्ट पर प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने स्वागत किया।

इसके साथ ही वे नवा रायपुर के उपरवारा गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं,वहां उन्होने शिक्षिका बनकर  बच्चों को पढ़ाया। मंत्री ईरानी ने बच्चो से वर्णमाला चार्ट से सवाल भी किए और बच्चों ने बिना डरे बेबाकी से जवाब भी दिए। इसके बाद होटल ललित महल में जोनल मीटिंग में शामिल होने के लिए रवाना हो गई।

स्मृति ईरानी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करने के लिए जोनल स्तर पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रही हैं। केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्षों के कामों की समीक्षा करने के साथ ही महिलाओं व बच्चों के कल्याण और सुरक्षा की योजनाओं का एजेंडा तय करने के लिए रायपुर पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *