टेमरूपानी तेंदूपत्ता आगजनी मामले में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज

कांकेर। अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम टेमरूपानी तेंदूपत्ता समिति में बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने तेंदूपत्ता बोरा में आग लगा दिया, जिससे लाखों का नुकसान समिति को हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दिगम्बर गेडाम ने थाना में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात करीब 12 से 01 बजे के बीच जब वहां पर काम करने वाले मजदूर सो रहे थे, उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने तेंदूपत्ता बोरा में आग लगा दिया। आग लगते ही मजदूर जाग गए और शोर मचाने लगे इतने में अज्ञात बदमाश वहां से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *