हैदराबाद नाबालिग गैंगरेप केस: TRS नेता की इनोवा कार, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

 हैदराबाद
 
हैदराबाद की नाबालिग लड़की से रेप मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी सादुद्दीन मलिक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान सादुद्दीन मलिक और ओमर खान के रूप में हुई है जबकि तीन अन्य नाबालिग हैं।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता अपने एक मित्र के साथ एक पॉश इलाके के पब में गई थी, जहां उसकी मुलाकात नाबालिग लड़कों के एक समूह हुई। उन्होंने कहा कि लड़की का मित्र पब में रूक गया जबकि वह किशोर लड़कों के साथ कार में चली गई। पुलिस ने बताया कि लड़की जब घर पहुंची तो उसके गले पर खरोंच के निशान देखकर माता-पिता ने उससे सवाल पूछा तो उसने कार में लड़कों की ओर से कथित दुव्यर्वहार करने की बात बताई।

AIMIM और TRS नेताओं के शामिल होने का आरोप
शुरू में यह दावा किया गया था कि अपराध एक लाल मर्सिडीज के अंदर हुआ था, जो एक विधायक की गाड़ी है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अपराध एक अन्य वाहन इनोवा में हुआ। इस बीच, भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने बयान जारी कर इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *