जबलपुर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या हुई 8 , 1 मरीज की मौत

 

जबलपुर
जबलपुर जिले में करीब साढ़े तीन महीने बाद कोरोना संक्रमण से एक मौत हुई है। प्रशासनिक रिकॉर्ड में इसकी पुष्टि की गई है। इसके पहले 17 फरवरी को प्रशासनिक रिकॉर्ड में एक मौत दर्ज की गई थी। जिले में अब तक 798 व्यक्तियों ने कोरोना से जान गँवाई है। इधर जिले में बीते चौबीस घण्टे के दौरान 303 सैम्पल्स की जाँच में कोरोना का 1 नया मरीज मिला।

स्वस्थ होने पर 1 व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया हैं। वर्तमान में रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 8 तक पहुंच गई हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से मास्क लगाने की भी अपील की हैं। 1 मौत के बाद से जिला प्रशासन फिर अलर्ट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *