भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर हमेशा तैयार , जबलपुर का हो रहा विकास: अशोक रोहाणी

जबलपुर

पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी। लेकिन आज किसी भी योजनाओं की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर हमेशा तैयार रहती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। यह बातें प्रेस वार्ता के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने कही। उन्होंने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि में जुटी हुई है।

विधायक ने कहा भाजपा सरकार की सारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा लक्ष्य है। मोदी सरकार के 8 वर्ष की खूबियां बताते हुए उन्होंने कहा गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, किसान कल्याण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, अधोसंरचना, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा व सांस्कृतिक बदलाव जैसे क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने अनेकों बदलाव कर भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। मोदी सरकार के ही कारण देश में महंगाई नियंत्रण में हैं। भाजपा की सरकार के कारण ही देश के साथ ही विश्व में भारत का डंका बज रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान कैलाश जाटव, अखिलेश जैन, प्रभात साहू अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *