दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक एंजेलिना जॉली सेलिब्रेट कर रही अपना 47वां बर्थडे

आज हॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक एंजेलिना जॉली अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। लेकिन एंजेलिना का जीवन इतना आसान नहीं था। वो लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रही थीं जिसके चलते उन्होंने 2 बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन एंजेलिना आज के समय में हॉलीवुड की मोस्ट पावरफुल और इनफ्लुएंशल वुमन हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है साथ ही एंजेलिना सामाजिक कार्यों में भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने 6 बच्चों को गोद लिया है। एंजेलिना अपने अफेयर्स को लेकर भी चचार्ओं में रहती हैं। वहीं वर्ल्ड मीडिया ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का स्थान दिया है। तो चलिए आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनका अब तक का सफर। एंजेलिना का जन्म 4 जून 1975 को कैलिफोर्निया में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता जाने माने अभिनेता जॉन वॉगेट और मां एक्ट्रेस मार्शलीन बर्ट्रेंड और भाई एक्टर जेम्स हेवन हैं। उनके दादा और दादी भी फिल्मों में एक्टिव थे। आपसी मतभेद के चलते एंजेलिना के माता-पिता 1975 में अलग हो गए थे जिसके बाद एंजेलिना की परवरिश उनकी मां ने की।

7 साल की उम्र में हुई फिल्मी करियर की शुरूआत
बचपन में एंजेलिना को फिल्में पसंद नहीं थी, ना ही उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा था। फिर एक दिन वो अपनी मां के साथ थिएटर में फिल्म देखने गईं और एंजेलिना अपने पिता के सक्सेसफुल फिल्मी करियर से भी काफी इंप्रेस थीं, जिसके बाद वो एक्टिंग की ओर रुचि जागने लगीं और उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बना लिया। एंजेलिना 7 साल की उम्र में अपने पिता के साथ फिल्म लुकिंग टू गेट आउट में पहली बार पर्दे पर नजर आईं। इस फिल्म में एंजेलिना का एक छोटा सा रोल था। एंजेलिना ने ली स्ट्रासबर्ग हाई स्कूल में एक्टिंग की पढ़ाई की इस दौरान उन्होंने कई थिएटर परफॉर्मेंस दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *