आर्थिक अनियमितता पर दो बिजली कर्मचारी निलंबित

भोपाल

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर बिजली सेवाओं और अन्य विभागीय कार्यों, राजस्व संग्रहण आदि विषयों की सघन मानिटरिंग की जा रही है। इसी दौरान आर्थिक अनियमितता उजागर होने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मप्रपक्षेविविकं के इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डीएन शर्मा ने बताया कि धरमपुरी बिजली वितरण केंद्र के कार्यालय सहायक रिंकू साहू को आर्थिक अनियमितता के कारण निलंबित किया गया है। साहू ने जबरन बिल सुधारकर राशि कम कर कंपनी को आर्थिक क्षति पहुँचाई है। इनका निलंबन अवधि में मुख्यालय संभागीय कार्यालय महू तय किया गया है।

इसी तरह पीथमपुर के लाइन परिचारक नलिन पीटर ने भी पीथमपुर शहर केंद्र में गंभीर आर्थिक अनियमितताएँ की है। पीटर ने नवीन सर्विस कनेक्शन (एनएससी) की राशि कंपनी खाते में जमा नहीं की है। साथ ही डोर-टू-डोर कलेक्शन सिस्टम से भी 30 हजार की राशि कंपनी में जमा नहीं कराई है। इसकी पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय चिकलोंडा बेटमा नियत किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *