केंद्रीय मंत्री ईरानी आज आएंगी रायपुर, तीन राज्यों के महिला एवं बाल विकास अधिकारियों से करेंगी चर्चा

रायपुर
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंच रही हैं। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के महिला एवं बाल विकास अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्षों के कामों की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी वर्षों में मिशन पोषण 2.0 और सक्षम आंगनबाड़ी, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य जैसी महिलाओं व बच्चों के कल्याण और सुरक्षा की योजनाओं के लिए और क्या किया जा सकता हैं इस बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *