मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व साइकिल दिवस पर दीं शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहित कर हम स्वस्थ भारत-स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों से साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का आहवान करते हुए कहा कि यह पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में उपयोगी होने के साथ व्यायाम और स्वास्थ्य सुधार के लिए भी उपयोगी है। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व साइकिल दिवस पर सोशल मीडिया से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग कर स्वयं के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आहवान किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दिए अपने संदेश में लिखा है कि स्वास्थ्य, निरोगी काया और आनंद ही उत्तम जीवन का आधार है। जीवन की व्यस्तता से कुछ समय साइकिलिंग या व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। मुख्यमंत्री चौहान ने साइकिल से जुड़ी अपनी स्मृतियों का उल्लेख करते हुए लिखा है कि – “साइकिल ने हमारे अपनों की जीवन डोर को बाँध रखा था, इससे जुड़ी हम सबके जीवन में अनेक मधुर यादें हैं।” विश्व के कई देशों में आज भी साइकिल का सबसे अधिक उपयोग हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *