उत्तर प्रदेश राज्यसभा में 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ

भाजपा से डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ.राधा मोहन अग्रवाल समेत भाजपा के आठ और निर्दलीय कपिल सिब्बल, सपा के जावेद अली खां व रालोद के जयंत चौधरी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उन्हें शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने प्रमाणपत्र सौंप दिए।

उत्तर प्रदेश राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 में विधानसभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी 11 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित करने की घोषणा कर दी गई है।

निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि तीन जून 2022 को दोपहर तीन  बजे नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद सभी 11 प्रत्याशियों को राज्यसभा के सदस्य के रुप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेन्द्र कुमार नागर, डॉ. के. लक्ष्मण, मिथलेश कुमार, बाबू राम निषाद, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, दर्शना सिंह एवं संगीता यादव निर्विरोध निर्वाचित की गईं।
 
इसके साथ ही निर्दलीय सदस्य के रूप में प्रसिद्ध अधिवक्ता कपिल सिब्बल, रालोद प्रत्याशी के रूप में जयंत चौधरी और सपा के  जावेद अली खाँ राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित किए गए प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंप दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *