नाथ के निर्देश पर तय हुई जिम्मेदारी, मीडिया विभाग के जिम्मेदारों को PCC में बैठना होगा

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस की नयी मीडिया विभाग की टीम के जिम्मेदार पदाधिकारियों को हर दिन के अनुसार उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह से रात तक बैठना होगा। यह जिम्मेदारी कमलनाथ के निर्देश पर मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने तय की है। दरअसल यह व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस के कुछ अन्य राज्यों के मीडिया विभाग में लागू हैं। जिसमें सुबह से शाम तक इस विभाग के जिम्मेदार लोगों को मौजूद रहते हैं।

कौन किस दिन बैठा करेंगे
मीडिया विभाग के अध्यक्ष के आदेश जारी किया है। यह आदेश उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के कहने पर जारी किया है। जिसमें सोमवार और मंगलवार को उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा और संगीता शर्मा को पीसीसी में बैठना अनिवार्य किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और अजय सिंह यादव बुधवार और गुरुवार को बैठेंगे। शुक्रवार और शनिवार को विभा बिंदु डागोर और अब्बास हफीज को यहां पर बैठना होगा। इन सभी के बैठने के जो दिन तय किये हैं उस दिन उन्हें सुबह 10.30 पर पीसीसी पहुंचना होगा।

चैम्बर भी किये शेयर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समन्वयक और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा जिस चैम्बर में पहले अकेले बैठते थे, अब उस चैम्बर में उनके साथ उपाध्यक्ष संगीता शर्मा भी बैठा करेंगी। वहीं कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उनके ओएसडी रहे एवं मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता के चैम्बर में अब विभाग के ही उपाध्यक्ष अब्बास हफीज भी बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *