दो साल बाद भी सिवान का लड़का नहीं भूला पुराना प्यार, छपरा की लड़की के साथ फिर की बड़ी घटना

छपरा/सिवान
सारण जिले की एक लड़की को लेकर सिवान का युवक फरार हो गया। वहीं सिवान की एक नाबालिग के अपहरण का अपहरण सारण जिले के युवक पर लगाया गया है। दोनों मामले में संबंधित जिले के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सारण की जिस लड़की को इस बार भगाया गया है, दो साल पहले भी उसे लेकर वही युवक फरार हो गया था।  

दो वर्ष पहले भी लेकर भागा था
जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि जिसने इस बार भगाया है उसी ने दो साल पहले भी ऐसा ही काम किया था। लड़की उसके घर से ही बरामद हुई थी। इस मामले में महिला ने सिवान जिले के गोरयाकोठी मुस्‍तफाबाद निवासी आरजू कुरैशी समेत दो अन्‍य को आरोपित किया है। महिला ने आरोप लगाया कि है कि खोदाईबाग बाजार से उनकी नाबालिग पुत्री को आरजू कुरैशी ने अपने सहयोगी बिकाउ कुरैशी और बबलू कुरैशी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। इन लोगों ने धोखे से लड़की को बाजार बुलाया था। वहीं से उसे लेकर भाग गए। दो वर्ष पहले भी आरजू ने लड़की को गायब कर दिया था। बाद में लड़की उसी के घर से मिली थी।  

रास्‍ते से लेकर युवक हुआ फरार
वहीं सिवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर आई नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा लेने की प्राथमिकी सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के अरना निवासी बादल सिंह पर दर्ज कराई गई है। लड़की के मामा ने आवेदन में बताया है कि उनकी भांजी 24 मई को अपने ननिहाल आई थी। वह 27 मई को वापस अपने घर अकेले साइकिल से जा रही थी। तभी रास्ते में खैरवां और सुघरी गांव के बीच एक बादल सिंह उसे शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया। जब वह देर शाम तक अपने घर नहीं पहुंची तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूत्रों के अनुसार पता चला कि बादल सिंह ने ही उसे शादी की नीयत भगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *