एक जून तक 5536 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए

भोपाल

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत एक जून तक 5536 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू हुई है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 114, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 412, सरपंच के लिए 3073 और पंच पद के लिए 1937 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला भोपाल में 7, भिण्ड में 6, ग्वालियर में 10, शिवपुरी में 11, गुना में 3, सागर में 2, टीकमगढ़ में 8, छतरपुर में 4, दमोह में 4, पन्ना में 4, रीवा में 4, सीधी में 1, सिंगरौली में 6, अनूपपुर में 2, कटनी में 1, जबलपुर में 2, नरसिंहपुर में 1, छिन्दवाड़ा में 3, बैतूल में 2, नर्मदापुरम में 1, रायसेन में 1, विदिशा में 2, सीहोर में 1, राजगढ़ में 1, आगर में 3, शाजापुर में 3, देवास में 2, खंडवा में 1, खरगोन में 2, बड़वानी में 1, झाबुआ में 3, धार में 1, उज्जैन में 3, रतलाम में 1, मंदसौर में 4, नीमच में 1 और निवाड़ी में 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

उल्लेखनीय है कि त्रि-पंचायत निर्वाचन के लिये आगामी 6 जून तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। प्रथम चरण के लिये मतदान 25 जून को, द्वितीय चरण के लिये 1 जुलाई और तृतीय चरण के लिये मतदान 8 जुलाई को सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *