मुख्यमंत्री चौहान शताब्दी गुरूमत समागम में हुए सम्मिलित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुरूद्वारा गुरू नानक टेकरी साहिब, ईदगाह हिल्स में साकापंजा साहिब के सौ साल पूरे होने पर शहीदों की याद में आयोजित शताब्दी गुरूमत समागम में सम्मिलित हुए। राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा विशेष रूप से उपस्थिति थे। मुख्यमंत्री चौहान और सांसद नड्डा ने गुरूद्वारा टेकरी साहब में मत्था टेका ।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग और खजुराहो सांसद बी.डी. शर्मा तथा सिख समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भोपाल की गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *