पांवटा साहिब में दो युवकों ने नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

नाहन
जिला सिरमौर के पावंटा साहिब उपमंडल में एक नाबालिग युवती के साथ दो युवकों द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राप्त जानकारी अनुसार पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की एक व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करती है। दोपहर को नाबालिग मकान में अकेली थी, तो अमीर नामक युवक घर के किचन के अंदर आया और लड़की को जबरन पकड़ा लिया। जब नाबालिग चिल्लाने लग गई। तो युवक ने उसका मुंह दबा दिया और दुराचार किया।

उसके बाद युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तेरे भाई को जान से मार दिया जायेगा। कुछ देर बाद बिट्टू नाम का व्यक्ति कमरे में आया और बोलने लगा कि मुझे अमीर ने भेजा है। जिसके बाद उसने भी युवती को जबरन पकड़ कर दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उसके बाद शाम को इसकी जानकारी पीड़िता ने मकान मालिक को दी तथा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत से बाहर है। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, जल्द ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *