मुख्यमंत्री चौहान ने प्रसिद्ध गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के.के. के नाम से प्रसिद्ध गायक, कृष्ण कुमार कुन्नथ के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपनी मधुर आवाज और मनमोहक अंदाज से सबको अपना बना लेने वाले गायक कुन्नथ का असमय निधन संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। वे एक उत्कृष्ट कलाकार थे, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *