एशिया कप: भारत ने एशिया कप हाकी में जीता Bronze Medal

नई दिल्ली
भारतीय हाकी टीम बुधवार को एशिया कप हाकी के कांस्य पदक मुकाबले में जापान के खिलाफ खेलने उतरी। मंगलवार को साउथ कोरिया के खिलाफ 4-4 से ड्रा खेलना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद उसके फाइनल की उम्मीद खत्म हुई और टीम कांस्य पदक के लिए जापान के खिलाफ खेलने उतरी। कड़ी टक्कर में भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ जीत दर्ज कर यह पदक अपने नाम किया।  भारत और जापान एक ही पूल में रखे गए थे। दोनों टीमों के बीच हुए लीग मैच में टीम इंडिया को 2-5 से हार मिली थी। राउंड दो में भारतीय टीम ने हार का बदला चुकता किया और जापान के खिलाफ 2-1 की जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच प्रतियोगिता में यह तीसरी टक्कर थी जहां भारत ने 1-0 जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

जापान के खिलाफ पिछली जीत से उत्साहित भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। नतीजा टीम को पहले क्वार्टर के छठे मिनट में ही गोल के रूप में मिला। राजकुमार ने जापान के खिलाफ पहला गोल दाग भारत को बढ़त दिलाई। इस क्वार्टर में इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और टीम इंडिया ने बढ़त से साथ इस क्वार्टर को खत्म किया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के मनजीत कुछ ज्यादा ही आक्रामक खेल दिखाते हुए रेफरी की नजर में आ गए और नतीजा ग्रीन कार्ड मिल गया। जापान ने इस क्वार्टर में कोई गोल नहीं खाया और ना ही वह कर पाई। भारत के पास 1-0 की बढ़त बरकरार रही। तीसरे क्वार्टर का खेल भी बिना गोल के खत्म हुआ और जापान की टीम 0-1 के पिछड़ते हुए ही मैच में आगे उतरी। चौथे क्वार्टर का भी नतीजा पहले तीन के जैसा ही रहा और भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से मात देते हुए कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *