सिद्धू मूसेवाला की अस्थियां बटोरते हुए भावुक हुई मां बोलीं – ‘मेरे 6 फुट के बच्चे को राख में बदल दिया’

चंडीगढ़
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने सभी को हिलाकर रख दिया। हालांकि किसी का गम उस मां-बाप से ज्यादा नहीं है जिन्होंने अपने जवान बेटे को खो दिया। मंगलवार को सिद्धू के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मूसा गांव में अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को उनकी मां बेटे की अस्थियां और राख बटोरने पहुंची थीं। इस दौरान वह फूटकर रो पड़ीं। उनकी मां के मुंह से ऐसे शब्द फूटे जो लोगों की आंख नम कर गए।

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने कहा, 'मेरे बेटे के दुश्मनों ने 6 फीट लंबे लड़के को राख में बदलल दिया। अब वे चैन की नींद सो सकते हैं।' इसके बाद मूसेवाला का परिवार उनकी राख लेकर कीरतपुर साहिब के लिए रवाना हो गया। इससे पहले मंगलवार को बेटे की अंतिम यात्रा से पहले भी ऐसी वीडियो सामने आई थी। सिद्धू के शव के बाद उनके माता-पिता रो रहे थे। इसी बीच पति को समझाते हुए उनकी मां उनके आंसू पोछने लगीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *