अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी सच, 4 महीने पहले कहा था ED सत्येंद्र जैन को करेगी गिरफ्तार

 नई दिल्ली
 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में ही उनकी गिरफ्तारी का अनुमान जताया था। वहीं, इससे पहले जैन ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि वह गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं।

 रिपोर्ट्स के अनुसार, केजरीवाल ने जनवरी में कहा था, 'हमारे सूत्रों से हमें पता चला है कि आने वाले कुछ दिनों में पंजाब चुनाव से कुछ समय पहले ही ईडी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने जा रही है। उनका बहुत स्वागत है। इससे पहले भी केंद्र ने सत्येंद्र जैन के यहां छापेमारी कराई थी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।' 10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे।
 
ईडी ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *