बरेली में बड़ा हादसा: एंबुलेंस और कैंटर की टक्‍कर में 7 की मौत, सीएम योगी ने जताया दु:ख

बरेली
 
बरेली में मंगलवार की सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वहां कैंटर और एंबुलेंस की टक्‍कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सीएम योगी ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दु:ख जताया है। शोक संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए सीएम ने अधिकारियों से मृतकों के परिवारीजनों की पूरी मदद करने और घायलों का समुचित इलाज कराने को कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6:30 से 7:00 के बीच फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के पास यह हादसा हुआ। एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस दिल्ली की ओर जा रही थी। दिल्‍ली हाईवे पर बेकाबू होकर एंबुलेंस पीछे से कैंटर में घुस गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

एक हिंदू भाई ने मुस्लिम परिवार को बेचा मकान तो दूसरे भाई ने किया विरोध
क्रेन के जरिए एंबुलेंस को निकाला गया। मृतक परिवार पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। एंबुलेंस का ड्राइवर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गांव में रहता है। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना पर डीएम और एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *