केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- सिद्धू मूसेवाला की हत्या मान सरकार के कुशासन का नतीजा है

नई दिल्ली
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के बाद से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विपक्ष आप सरकार को घेरने में लगा है तो मान सरकार अपने बचाव में दलीले दे रही है। इस बीच भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब से आप सरकार पंजाब सें आई है अपराधियों के होंसले बुलंद है। लेखी ने कहा कि मान सरकार ने आने के बाद से यह पहली हत्या नहीं है, यह 90वीं हत्या है। उन्होंने कहा कि 30 राउंड के साथ सिद्धू मूसेवाला की हत्या इस कुशासन का जीता जागता उदाहरण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *