सिरसा: महिला की गला रेत कर हत्या, इधर, मजदूर के सिर में राॅड मार साथी युवक ने की हत्‍या

सिरसा
नागरिक अस्पताल के नजदीक स्थित जेजे कॉलोनी में रविवार रात को एक महिला की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। महिला का शव जेजे कॉलोनी में एक खाली प्लाट में मिला है वारदात की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी व अन्य मौके पर पहुंच गए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। जानकारी मुताबिक जेजे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय पूनम आश्रम कॉलोनी में स्थित खाली प्लाट में मिला।

इस मामले में मृतका के पति जॉनी ने आरोप लगाया कि उसके घर के पास ही करियाणा की दुकान करने वाले पंकज नामक युवक ने उसकी पत्नी की हत्या की है। जॉनी ने बताया कि पंकज ने उसी समय फोन कर कहा कि उसकी पत्नी का शव प्लाट में पड़ा है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। जॉनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पूनम रविवार शाम से ही गायब थी।

इस बारे में उन्होंने शहर थाना की जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस में शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि पंकज कि उसके घर के पास ही दुकान है और वह रविवार रात को उसकी पत्नी को ले गया था। मृतका 3 बच्चों की मां है। इस मामले में शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि मृतका पूनम के प्रति के बयान पर आरोपित जाने के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर कॉलोनी में महिला की मौत के बाद कॉलोनी वासी मौके पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। बड़ी तादाद में महिलाएं नागरिक अस्पताल में पहुंच गई।

साथी मजदूर के सिर पर रॉड से वार कर हत्या
शहर थाना क्षेत्र के गांव रामनगरिया में बीती रात एक बिहार के हरदोई निवासी मजदूर अरमोद खान की सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। आरोप है कि उसके साथ में रहने वाले मजदूर बृजमोहन निवासी बालोसर बिहार ने उसकी हत्या की है। जानकारी मुताबिक गांव रामनगरिया में बंबोर रोड पर स्थित शिव मेटल फैक्ट्री में रह रहे मजदूर अरमोद खान की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि रात को शराब के नशे में बृजमोहन व अरमोद में आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद रात को बृजमोहन ने अरमोद पर रॉड से वार कर हत्या कर दी।

मृतक पत्‍नी के साथ पिछले तीन-चार सालों से सिरसा में इस फैक्ट्री में रह रहा था। रात के समय दोनों की छत पर सो रहे थे। अन्य साथी मजदूर फैक्ट्री में नीचे कमरे में सो रहे थे। साथी मजदूरों के मुताबिक रात में दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद देर रात को बृजमोहन ने अरमोद खान के मुंह व माथे पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। सब्जी मंडी चौकी प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *