लोलो को आती है बेबो की याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर  अक्सर अपने स्टाइलिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का ट्रेंडी फैशन और हॉट एंड ग्लैमरस लुक फैंस को खूब पसंद आता है। करिश्मा अपने इंस्टाग्राम पर भी सुपर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच, लोलो ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी छोटी बहन और जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान को याद किया है। एक्ट्रेस ने यह प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। यह एक सेल्फी है, जिसमें लोलो और बेबो दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। करिश्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, बहन की याद आ रही है। जैसे ही उसने तस्वीर पोस्ट की, उसके कुछ देर में ही करीना ने उसमें कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी तस्वीर के कमेंट सेक्शन में एक दिल का इमोजी बनाया है। 47 वर्षीय खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय को पर्दे पर बार-बार साबित किया है। वह एक बार फिर अभिनय की दुनिया में सक्रिय हो रही हैं और इस बार उनकी वापसी हुई है जी स्टूडियोज की फिल्म ‘ब्राउन’ से, जिसमें करिश्मा लीड रोल में नजर आएंगी। ब्राउन क्राइम ड्रामा है। अभिनय देव इसका निर्देशन कर रहे हैं। इन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। नियो नोयर क्राइम ड्रामा ब्राउन कोलकाता के चहल-पहल वाले शहर पर आधारित है। करिश्मा फिलहाल इसकी शूटिंग कोलकाता में ही कर रही हैं। फिल्म अभीक बरुआ की किताब सिटी आॅफ डेथ का अडेप्टेशन है। आपकों बता दें कि करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करने के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। पिछले साल के अंत में इसी पार्टी के चक्कर में करीना कोविड पॉजिटिव भी हो गई थीं। वहीं, पिछले दिनों एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने घर पर डिनर पार्टी रखी थी। पार्टी में करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, फिल्म निर्माता करण जौहर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता संजय कपूर शामिल हुए थे। दरअसल, बॉलीवुड सेलेब्स कभी भी पार्टी करने और साथ में समय बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अक्सर बॉलीवुड की बीएफएफ करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा अक्सर साथ में मस्ती करती नजर आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *