भीड़ में पानी पूरी का मजा लेते नजर आए आमिर खान

एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पानी पूरी का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।  वीडियो में आमिर व्हाइट एंड पिंक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने चश्मा लगाया हुआ है। इस लुक में एक्टर स्मार्ट लग रहे हैं। एक्टर पानी पूरी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आमिर के आस-पास काफी भीड़ दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। काम की बात करें तो आमिर को आखिरी बार फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ में देखा गया था। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब एक्टर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ करीना कपूर नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *