समंदर किनारे मोनोकिनी पहन बलखाकर चलीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद  अपने फैशन स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह खुद पर नए-नए ड्रेस और लुक ट्राई करती रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिससे इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। उन्होंने कैमरे के सामने अपना सबसे बोल्ड अवतार दिखाया है। उर्फी जावेद  ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बीच पर नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ब्लैक कलर की मोनोकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने मोनोकिनी के ऊपर ट्रांसपैरेंट श्रग पहना है। उर्फी का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद  मोनोकिनी पहनकर समंदर किनारे मस्ती कर रही हैं और बहुत खुश लग रही हैं। वह कैमरे के सामने बलखाकर चलती दिख रही हैं। उर्फी के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। हर किसी की नजर उनके हॉट फिगर पर टिक गई है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सेक्सी बेब’। दूसरे ने लिखा, ‘बहुत हॉट’। किसी ने लिखा, ‘उफ्फ हॉटी’। इसके अलावा यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी की बरसात शेयर कर दी है।  हाल ही में उर्फी जावेद  ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान बताया कि रिश्तेदारों ने उनके कपड़ों को काट दिया था। उर्फी ने बताया, 'एक दिन मेरे पिता के साथ कुछ रिश्तेदार घर आए थे। वो मेरे कपड़ों को देखने लगे। मैं हमेशा से ही ऐसे बोल्ड कपड़े पहनती हूं। रिश्तेदारों को मेरे कपड़े पसंद नहीं आए और उन्होंने सारा गुस्सा मेरे कपड़ों पर निकाला। उन्होंने मेरे कैंची से कई कपड़े काट दिए। आज वही रिश्तेदार मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *