राष्ट्रपति कोविंद को उज्जैन में दी गई भावभीनी विदाई

उज्जैन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उज्जैन से रवाना होने पर भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रपति कोविंद के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रपति की पत्नी श्रीमती सविता कोविंद, पुत्री सुश्री स्वाति कोविंद, मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी इंदौर के लिए रवाना हुए।

हेलीपेड पर राष्ट्रपति कोविंद को प्रदेश के वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव,  सांसद अनिल फिरोजिया ने विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *