राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जन-प्रतिनिधियों ने दी भावभीनी विदाई

भोपाल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उज्जैन से सपत्नीक अल्प प्रवास पर इंदौर आए। यहाँ देवी अहिल्या विमानतल पर कुछ समय रूकने के बाद राष्ट्रपति कोविंद वायुसेना के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति की मध्यप्रदेश यात्रा की समाप्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।

विमानतल पर श्रीमती साधना सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण सर्वश्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़,  महेन्द्र हार्डिया, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह  और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *