भाजपा कार्यसमिति बैठक: अभी से 2024 की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की अभी से 2024 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। 2022 की प्रचंड जीत ने 2024 में जीत की पटकथा लिख दी है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों का सम्मान करता हूं। बीजेपी ने चुनाव में इतिहास रचा है, ये सफलता सबकी सफलता की कहानी बयां कर रही है। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो पाया है। यहां राम कृष्ण की धारा है। यहां गंगा की धारा अविरल प्रवाहित होती है। इसी धरती से अटल जी ने देश दुनिया में यूपी का मान बढ़ाया और आज उसी तरह काशी से पीएम मोदी और लखनऊ से राजनाथ सिंह जैसे नेता दुनियाभर में बीजेपी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। संगठन की वजह से ही आज बीजेपी लगातार सफल हो रही है। पीएम मोदी के कार्यकाल को कल आठ साल पूरे हो रहे हैं। उनकी बातों और उनके विजन को जन-जन तक पहुंचना है।'
