अनुसूचित जाति बालक क्रीड़ा परिसर मुंगेली में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 जून को

मुंगेली
जिले के अनुसूचित जाति बालक क्रीड़ा परिसर में सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु 10 जून 2022 को प्रात: 09 बजे से 05 बजे तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय ने आज यहां बताया कि क्रीड़ा परिसर हेतु विद्यार्थियों का चयन 10 खेलों (10 बैटरी परीक्षण) के आधार पर किया जाएगा। उन्होंंने बताया कि चयन परीक्षा में अनुसूचित जाति के छात्र की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण की अवधि प्रात: 06 बजे से 08 बजे तक एवं शाम 04 बजे से 06 बजे तक होगी। अवकाश के दिनों में प्रशिक्षण का समय प्रात: 06 बजे से 09 बजे तथा शाम 04 बजे से 07 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *