गलू गांव में 19 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद

बड़सर
हमीरपुर की बड़सर पंचायत के गलू गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार पिछले 10 दिनों से घर से लापता था और स्वजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार विनोद कुमार कई दिनों के लिए घर से लापता हो जाता था। उस समय भी परिवार वालों ने उसके घर से गायब होने की पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इस बार विनोद कुमार घर से लापता हुआ तो स्वजन ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई कि शायद वह घर पर आ जाए।

विनोद कुमार के घर में केवल उसकी बूढ़ी मां है और वह पेशे से ड्राइवर था। शाम के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि गलू के पास बने सेल्फी प्वाइंट के नीचे ढांग की तरफ बेसुध हालत में एक व्यक्ति पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पुलिस ने बेसुध अवस्था में पड़े व्यक्ति के पास से जहर की पुडिय़ा बरामद की और मुंह पर एक पटका था और पास ही व्यक्ति की चप्पल पड़ी थी।

गलू के पास बने सेल्फी प्वाइंट के नीचे की तरफ पुलिस ने एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *