यूक्रेन के राष्ट्रपति जंग खत्म करने के लिए पुतिन से करना चाहते हैं बात

कीव
जंग को खत्म करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्सकी रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से बात करना चाहते हैं। जेलेंन्सकी ने कहा है कि वे पुतिन के साथ मीटिंग के लिए कितनी ही कोशिशें कर चुके। फरवरी अंत में रूस ने पहली बार यूक्रेन पर हमला बोला था और तभी से दोनों देशों के बीच जंग जारी है। हालांकि इन तीन महीनों के जंग में यूक्रेन बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने कहा, 'पूर्वी यूक्रेन में सैन्य हालात काफी खराब हो चुके हैं। अब रूस से लड़ने के लिए हमें भारी हथियारों की जरूरत है।' दरअसल कुलेबा ट्विटर यूजर्स के साथ लाइव सेशन में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि रूस के साथ शांति वार्ता नहीं हो रही।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों से कीव को भारी हथियारों की खेप उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि रूसी सेना को वापस भेजा जा सके। दमित्रो कुलेबा ने गुरुवार रात को एक वीडियो शेयर किया और कहा, 'हमें भारी हथियारों की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *