लंदन से पटना लौटे तेजस्वी यादव, सीबीआई रेड पर बोले- ये न तो यह पहली बार है और न अंतिम बार

 पटना
 
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंदन की यात्रा पूरी कर गुरुवार शाम में पटना पहुंचे। उनके साथ पत्नी राजश्री यादव भी थीं। तेजस्वी लंदन से बुधवार को ही दिल्ली आ गए थे। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने लालू परिवार पर पड़े सीबीआई छापे पर कहा कि न तो यह पहली बार और न ही अंतिम बार है। जब तक संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग होता रहेगा, तब तक इस तरह के छापे पड़ते रहेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग बचपन से ऐसे छापे देखते आ रहे हैं। जदयू और राजद के नजदीक आने से कारण सीबीआई छापे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काल्पनिक बात है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी नजदीकियों पर राजद विधायक ने कहा कि यह मुलाकात जातीय जनगणना को लेकर थी। राज्यसभा उम्मीदवारों पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी इसकी घोषणा शुक्रवार को करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *