नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा 27 मई को
भोपाल
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह 27 मई को अपरान्ह 4 बजे से नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।
