राष्ट्रपति कोविंद 27 मई को आयेंगे भोपाल

भोपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शुक्रवार 27 मई को अपरान्ह 5.30 बजे भोपाल आगमन होगा। राष्ट्रपति कोविंद मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। भोपाल में 27 मई को विमान-तल पर आगमन के बाद सायंकाल 5.40 बजे विमान-तल से प्रस्थान कर सायंकाल 6 बजे राजभवन पहुँचेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद शनिवार 28 मई को भोपाल के कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पूर्वान्ह 10.50 बजे से दोपहर 12 बजे तक आरोग्य भारती द्वारा आयोजित 'वन नेशन-वन हेल्थ सिस्टम इज द नीड ऑफ ऑवर' कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति कोविंद सायंकाल 5 बजे से 6 बजे तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों का भूमि-पूजन करेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद 29 मई रविवार को प्रात: 8.30 बजे राजा भोज विमान-तल से विमान द्वारा उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *