पत्नी को हनीमून पर पता चला कि पति नपुंसक ,मामला पुलिस के पास

इंदौर

हनीमून पर एक महिला को अपने पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वह हैरान रह गई। महिला का आरोप है उसके पति को कई गंभीर बीमारियां हैं, जिसे शादी से पहले नहीं बताया गया। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो तब सामने आई जब महिला ने बताया कि उसका पति नपुंसक भी है उसे इस बात का पता हनीमून पर चला। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।

दरअसल यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां की रहने वाली एक नव विवाहित लड़की ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति नपुंसक हैं। उसे गंभीर बीमारियां है, बीमारियां छुपा कर शादी की गई। हनीमून पर भी मुझे पता चला कि वह नपुंसक हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी के ठीक पहले जबरदस्ती मेरे परिजनों से पांच लाख वसूले गए।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची और करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इसके बाद हनीमून पर गए तो उसे पता चला कि पति नपुंसक है। पीड़िता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट की गई और पीड़िता को घर से भी निकाल दिया गया। इसके बाद थक हारकर वह थाने पहुंच गई।

मामले में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से दैनिक भास्कर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नव-विवाहिता ने मुंबई निवासी पति, सास, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि इसी साल फरवरी माह में उसकी शादी हुई थी। दहेज लोभी ससुराल वालों को पीड़िता के परिवार वालों ने शादी के लिए व्यवस्था कर उन्हें पैसा और सोना दिया। जिसके बाद शादी हुई। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *