मुख्यमंत्री चौहान ने सड़क दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना में मुरैना के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति और उनके परिजन को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *