अगले 24 घंटे के अंदर मानसून पहुंचेगा केरल, कई राज्यों में Rain Alert

नई दिल्ली
अगले 24 घंटे के अंदर मानसून केरल में दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में मेघ बरस रहे हैं तो वहीं दिल्ली के तापमान में भी कमी आई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रह सकता है
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रह सकता है तो वहीं पश्चिमी यूपी, बिहार, झारखंड और एमपी-छ्त्तीसगढ़ में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिनकी वजह से इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कश्मीर में भी मध्यम बरसात होने का अंदेशा है।
 
बारिश होने की संभावना
आज बिहार में जिन जगहों पर बारिश होने की संभावना दिखाई पड़ रही है, वो जगहें हैं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा तो वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया में भी आज बारिश हो सकती है।

राजस्थान और गुजरात में लू के लिए अलर्ट जारी
जबकि राजस्थान और गुजरात में लू के लिए अलर्ट जारी है, इन दोनों राज्यों में लोगों का सामना Dust Storm से हो सकता है। जबकि दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

कर्नाटक, केरल में बरसेंगे बादल
वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर कर्नाटक, केरल,अंडमान-निकोबार , सिक्किम,पश्चिम असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पूर्वी बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है।
 
27 मई को केरल पहुंचेगा मानसून
तो वहीं मानसून के बारे में जयंत सरकार, प्रमुख, आईएमडी मुंबई ने मीडिया से कहा कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है, हम तो 99% बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। केरल में मानसून की शुरुआत 27 मई को होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में कोंकण और गोवा क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *