रिश्तेदारों ने कैंची से सबके सामने ही काट दिए थे बोल्ड कपड़े: उर्फी जावेद
छोटी-छोटी ड्रेसेज और बेबाक बयान की वजह से उर्फी जावेद देखते ही देखते काफी पॉपुलर हो गई हैं। लेकिन हाल में उर्फी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। उर्फी ने हाल में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके रिश्तेदार कपड़े कैंची से काट दिया करते थे। उर्फी जावेद ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से इंटरव्यू के दौरान अपने दिल के राज खोले। इस दौरान उर्फी जावेद ने अपनी पॉपुलैरिटी के बारे में बात करते हुए कहा कि पॉपुलैरिटी का पूरा क्रेडिट पैपराजी को जाता है। अगर मेरा बस चलता तो मैं सभी पैपराजी को एक घर और कार गिफ्ट में देती। उर्फी जावेद ने आगे कहा कि जब भी मेरी शादी हो तो ये सभी लोग उसमें चीफ गेस्ट होंगे। कई ऐसी खबरें आई थीं कि उर्फी पैपराजी को फोटो पोस्ट करने के पैसे देती हैं। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उर्फी ने कहा कि लोग तो हमेशा सवाल करेंगे। मैं मर भी जाऊंगी तब भी सवाल ही उठाएंगे। मैं इन बातों की परवाह नहीं करती। ये वहीं लोग हैं जो मुझे कहते थे कि मेरे पास फ्लाइट के टिकट के पैसे नहीं हैं। ट्रोलिंग को लेकर उर्फी जावेद ने कहा कि वो एक महीने में दो दिन खुद को देती हैं जहां पर वो इन चीजों को लेकर रोती हैं। इस इंटरव्यू के दौरान एक किस्से को याद करते हुए उर्फी ने कहा कि एक दिन मेरे पिता के साथ कुछ रिश्तेदार घर आए थे। वो मेरे कपड़ों को देखने लगे। मैं हमेशा से ही ऐसे बोल्ड कपड़े पहनती हूं। रिश्तेदारों को मेरे कपड़े पसंद नहीं आए और उन्होंने सारा गुस्सा मेरे कपड़ों पर निकाला। उन्होंने मेरे कैंची से कई कपड़े काट दिए। आज वही रिश्तेदार मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं।
