IAS पूजा सिंघल अब कैदी नंबर 1187

रांची
 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचते ही पूजा सिंघल को अन्य कैदियों तरह नंबर एलॉट कर दिया गया है। उन्हें 1187 नंबर एलॉट किया गया है, अर्थात जेल में अब वह कैदी नंबर 1187 के नाम से जानी जाएगी। हालांकि टेक्निकल भाषा में अभी उन्हें सिर्फ बंदी ही माना जाएगा, सजा सुनाये जाने के बाद ही किसी बंदी को कैदी माना जाता है। इस लिहाज से उन्हें जो नंबर एलॉट किया गया है, उसे तकनीकी भाषा में बंदी नंबर ही कहा जाएगा।

ईडी के अधिवक्ता बीएमपी सिंह ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर ईडी की टीम पूजा सिंघल से जेल में भी पूछताछ कर सकती है। उन्होंने बताया कि 14 दिनों की रिमांड अवधि पूरा हो जाने के बाद ईडी की टीम पूजा सिंघल को कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

जेल में पूजा सिंघल को मिलेगी मेडिकल सुविधा
ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया कि यह बड़ी साजिश का मामला है, इसलिए आगे भी पूजा सिंघल से पूछताछ जरूरी है, जिस पर अदालत ने अलग से आवेदन देने को कहा। दूसरी तरफ पूजा सिंघल के अधिवक्ता की ओर से जेल में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए जेल प्रशासन को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Pooja Singhal News: निलंबित IAS पूजा सिंघल का 'नया पता' बना ये कारागार, 8 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किय गया
इससे पहले सिंघल के पति अभिषेक झा और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन सिंह से भी ईडी ने लंबी पूछताछ की थी। गौरतलब है कि 11 मई की देर शाम ईडी ने झारखंड की खान सचिव एवं वर्ष 2000 बैच की भारतीय प्राशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा सिंघल को करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में तीन दिनों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *