मां दंतेश्वरी को अर्पित 11 किमी लंबी चुनरी ने सर्वाधिक लंबी चुनरी के अर्पण का नया रिकार्ड बनाया

दंतेवाड़ा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल •े द्वारा मां दंतेश्वरी को 11 किमी लंबी चुनरी अर्पण कर मुख्यमंत्री ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की, वहीं दूसरी ओर मां दंतेश्वरी को अर्पित 11 किमी लंबी चुनरी बनाने वाले दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम सर्वाधिक लंबी चुनरी बनाने का नया रिकार्ड बन गया है, विदित हो कि इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 08 किमी लंबी चुनरी अर्पण किये जाने का रिकार्ड दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 07 दिनों में अपने हुनर से चुनरी बनाई थी। इस चुनरी को मुख्यमंत्री अपने हाथों अर्पित करने पहुंचे तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल था। पूरा शहर इस सुंदर दृश्य को देखने उमड़ गया, 11 किमी लंबी इस चुनरी के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नागरिकों के गहरे उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी।    दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि डेनेक्स की महिलाओं ने जो चुनरी बनाई है, उससे उनके हुनर को पूरे देश में जगह मिलेगी। इससे उनके काम की ख्याति दुनिया भर में फैलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *