साधना की इच्छा हुई पूरी, मुख्यमंत्री को किया भुट्ठा भेंट

बीजापुर
मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। विशेष रूप से आजीविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भेंट मुलाकात में दिख रहा है। आज नानगुर में भी ऐसा ही क्षण आया जब यहां की ग्रामीण महिला साधना कश्यप उठी और बताया कि किस तरह वे गौठान से जुड़कर और खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं। साधना ने बताया कि मैंने अपने खेतों में भुट्टा लगाया है और आपको भेंट देने आई हूँ। मुख्यमंत्री ने इस भेंट पर बहुत खुशी जताई और साधना की प्रशंसा की। साधना ने बताया कि वे चांदनी स्वसहायता समूह से हैं और उनका समूह गौठान में एक लाख अस्सी हजार रुपए मूल्य का वर्मी कंपोस्ट बेच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *