केएसई के अनुसार युद्ध में यूक्रेन को 9740 करोड़ डॉलर की क्षति

कीव
रुस-यूक्रेन युद्ध के 90 दिन पूरे हो चुके हैं। कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (केएसई) के अनुसार 90 दिनों के युद्ध में यूक्रेनी संपत्ति को कुल 9740 करोड़ डॉलर की क्षति हुई है। अकेले बीते एक सप्ताह में रूसी सैन्य कार्रवाई में यूक्रेन को कुल 310 करोड़ डॉलर की क्षति हुई है।

केएसई के अनुसार अबतक कुल 1067 शिक्षण संस्थान रूसी कार्रवाई में तबाह हो चुके हैं। इस अनुसार शिक्षण संस्थानों को कुल 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इन 90 दिनों के युद्ध के बीच यूक्रेन में हर दिन औसतन 12 शिक्षण संस्थान मलबे में तब्दील हुए हैं। वहीं युद्ध में 574 स्वास्थ्य केंद्र भी बर्बाद हो चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा है कि युद्ध में अबतक कुल 1873 शिक्षण संस्थानों को क्षति हुई है।

युद्ध के बीच 234 बच्चों की मौत
यूक्रेन सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार तीन महीने के युद्ध में 234 बच्चों की मौत हुई है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद हर दिन औसतन तीन बच्चों की मौत हुई है। वहीं 433 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *