पति के नाम पॉलिसी में थे 15 लाख रुपये, पत्नी ने उसी पैसों के लिए कर दिया मर्डर

नई दिल्ली
 पति और पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है लेकिन एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने पैसों के लिए अपने ही पति का मर्डर कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला खुद एक इंश्योरेंस कंपनी की एजेंट है और उसके पति के नाम पॉलिसी थी। इसी पॉलिसी के तहत पैसे मिलने थे। इसके बाद महिला ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

दरअसल, यह घटना पंजाब के अमृतसर की है। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक का नाम मंजीत सिंह है और आरोपी महिला उसकी पत्नी है। उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं रहती थी और इसके अलावा महिला का पति काफी समय से बीमार भी चल रहा था। महिला एलआईसी एजेंट थी और उसने अपने पति का 15 लाख रुपये का बीमा किया हुआ था। नॉमिनी वो खुद ही थी। ऐसे में उसे आइडिया आया कि अगर पति की हत्या हो जाती है तो बीमा के रुपये उसे मिल जाएंगे।

महिला ने सोचा और उसने पति की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी। एक दिन पर वह पति को दवा के लिए अस्पताल गई तो रास्ते में अपनी योजना को अंजाम दे दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए कत्ल की घटना को उसने लूट की घटना की तरह बताया। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि 5 मई की सुबह मंजीत सिंह अपनी पत्नी नरिंदर कौर के साथ ब्यास अस्पताल दवा लेने के लिए निकला था और वहीं रास्ते में यह घटना हुई।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी महिला ने खुद को भी घायल कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस के सामने महिला ने अपना कारनामा क़ुबूल कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *