जिपं सीईओ के आदेश का ग्राम पंचायत सचिव नहीं कर रहे हैं पालन

कांकेर
जिला पंचायत सीईओ के आदेश के डेढ़ माह बाद भी दुर्गकोंदल के पंचायत सचिव दूसरे पंचायतों में कार्यभार, ग्रहण नहीं किए हैं। सीईओ के प्रस्ताव के आधार पर 10 पंचायत सचिव को मौजूदा समय पर पदस्थापना पंचायत से दूसरे पंचायतों में पदस्थ करने जिला पंचायत सीईओ ने 12 अप्रैल को आदेश जारी किया है। डेढ़ माह बाद भी जिला सीईओ के आदेश का पंचायत सचिव पालन नहीं कर रहे हैं।

जगदीश कुमेटी सुखई से पाऊरखेड़ा, सूरज नरेटी कोंडे से लोहत्तर, प्रेमसिंह नाग बरहेली से कोंडरूंज, गैंदलाल कुलदीप पाऊरखेड़ा से खुटगांव, हीरा पुड़ो खुटगांव से सुखई, आत्माराम मरकाम कोदापाखा से जनपद पंचायत दुर्गकोंदल संलग्न, हरसू नेताम परैकोड़ो अतिरिक्त प्रभार झिटकाटोला, जैन कुमार चुरेंद्र पेड़ावारी अतिरिक्त प्रभार बरहेली, रमेश हिड़को पचांगी अतिरिक्त प्रभार कोंडे, रामप्रसाद दुग्गा बांगाचार अतिरिक्त प्रभार कोदापाखा के आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *