बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में छाए रहेंगे बादल, 24 घंटे में बारिश के आसार

पटना
 
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की रात 11:30 बजे राजधानी समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इसे एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर अब मानसून का इंतजार भी बढ़ गया है।

उधर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली सूचना के अनुसार पटना के अलावा रोहतास, जहानाबाद, भोजपुर अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और शिवहर समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। वहीं बुधवार की सुबह के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जन के साथ हवाओं के तेज गति के साथ चलने की संभावना जताई है।

वहीं राज्यभर के तापमान में गिरावट से मौसम में नरमी आई है। तापमान में गिरावट तथा सूबे के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है।

राजधानी पटना का तापमान सोमवार की तुलना में मंगलवार को एक डिग्री कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *