लव ट्राएंगल दोस्त ने की दोस्त हत्या, शव को अपने घर में दफना दिया
भोपाल
भोपाल के हबीबगंज इलाके में गुंडे ने दोस्त की हत्या कर उसके शव को अपने घर में दफना दिया। हत्या की वजह लव ट्राएंगल है। पुलिस ने गुंडे को हिरासत में लिया है। हबीबगंज थाना प्रभारी भानसिंह प्रजापति ने बताया कि 12 नंबर सांई मंदिर के पीछे रहने वाली महिलाएं सोमवार रात थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला गुंडा शमशेर उर्फ बब्बू नशे की हालत में लोगों को धमका रहा है। वह चीख-चीख कर रह रहा कि उसने शिवदत्त भालेराव उर्फ शिवा की हत्या कर उसे दफना दिया है। इस तरह तुम लोगों को भी मार डलेगा। पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भालेराव की हत्या करना कबूला। पुलिस ने उसकी झुग्गी की तलाशी ली तो बाथरूम में भालेराव का कटा हुआ सिर मिला। पास में ही उसका धड़ जमीन पर दफनाया हुआ मिला। शमशेर ने पुलिस को बताया कि सात माह पहले अक्टूबर में उसने भालेराव की हत्या कर दी थी। भालेराव की थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थी।
शहर के हबीबगंज इलाके में एक दोस्त ने दोस्त का कत्ल कर दिया, लेकिन क्रूरता की सारी हदें तब पार हो गई जब उसने सिर को धड़ से अलग कर अपने ही घर में शव को दफना दिया। पुलिस की छानबीन में हत्या की वजह लव ट्राएंगल निकलकर सामने आई है। पुलिस ने गुंडे को हिरासत में लिया है।
हबीबगंज थाना प्रभारी भानसिंह प्रजापति ने बताया कि सोमवार रात 12 नंबर सांई मंदिर के पीछे रहने वाली महिलाओं ने थाने में तहरीर दी, जिन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला गुंडा शमशेर उर्फ बब्बू नशे की हालत में लोगों को धमका रहा है और वह चीख-चीख कर रह रहा कि उसने शिवदत्त भालेराव उर्फ शिवा की हत्या कर उसे दफना दिया है और ठीक इस तरह तुम लोगों को भी मार डलेगा।
पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भालेराव की हत्या की बात कबूल ली। लेकिन पुलिस उस वक्त सन्न रह गई जब उसकी झुग्गी की तलाशी ली और बाथरूम में भालेराव का कटा हुआ सिर मिला। पास में ही उसका धड़ जमीन पर दफनाया हुआ मिला। शमशेर ने पुलिस को बताया कि सात महीने पहले अक्टूबर में उसने भालेराव की हत्या कर दी थी। भालेराव की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी।
