महिलाएँ सशक्त बनेंगी तो समाज भी सशक्त होगा – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालीबाया में स्व-सहायता समूह के सलकनपुर भोग प्रसादम केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से समूह की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद एवं उपकरणों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से प्रदेश की हर महिला को सशक्त बनाना है और उन्हें लखपति क्लब में शामिल करना है। इसके लिए मैं हर संभव कोशिश कर रहा हूँ कि हर बहन की आय 10 हजार रूपए प्रतिमाह हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ सशक्त और आत्म-निर्भर बनेंगी तो समाज भी सशक्त बनेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *